Jeevan Jyoti Hospital & Shree IVF Clinic Appointment

Blog › Gynae

Periods में बहुत तेज़ दर्द normal नहीं, endometriosis को समझिए

✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546

🎥 इस विषय पर Dr. Sneha के शब्दों में

Painful menses बिल्कुल भी normal नहीं है जब भी आपको period के time पर बहुत ज़्यादा pain हो, 3–5 days या period ख़त्म होने के बाद भी वो pain बना रहता है अगर आप stool pass करते हैं तो pain होता है, अगर husband से contact में रहते हैं तो pain होता है, अगर आपको infertility है और बच्चे नहीं हो रहे हैं, ये सब चीज़ें related हैं अगर इनमें से कुछ भी होता है, तो please अपने doctor के पास जाइए क्योंकि हो सकता है कि आपको endometriosis हो आजकल के बदलते lifestyle और hormonal changes में ये बहुत common है Late marriage, late pregnancy, hormonal imbalance, lifestyle changes, ये सब precursors हैं और obviously ये inflammatory condition है, इसलिए endometriosis को ज़रूर rule out करिए, और gynecologist से मिलें 💜
Instagram पर video देखें →

हमारे यहाँ बचपन से सिखाया जाता है कि periods में दर्द तो होता ही है, सहना पड़ता है। हल्का दर्द normal है, लेकिन हर महीने असहनीय दर्द normal नहीं है।

Endometriosis क्या है?

Uterus के अंदर की परत (endometrium) जैसी tissue जब uterus के बाहर, ovaries, tubes या pelvis में, बनने लगती है, उसे endometriosis कहते हैं। हर period में यह tissue भी प्रभावित होती है, जिससे दर्द और सूजन होती है। Ovary में इससे chocolate cyst बन सकता है।

किन संकेतों पर ध्यान दें

  • Periods में बहुत तेज़, बढ़ता हुआ दर्द
  • Stool pass करते समय दर्द
  • Husband के साथ संबंध के समय दर्द
  • लंबे समय से conceive न होना

ये सब एक-दूसरे से जुड़े हो सकते हैं।

किन बातों से risk बढ़ता है

Late marriage, late pregnancy, hormonal imbalance और lifestyle जैसे कारण इससे जुड़े देखे जाते हैं।

जाँच और इलाज

History, examination और ultrasound से शुरुआत होती है; ज़रूरत हो तो laparoscopy से confirm किया जाता है। इलाज दर्द, उम्र और pregnancy planning के हिसाब से तय होता है, दवाइयाँ, surgery या fertility treatment। Pregnancy plan कर रही हैं तो इलाज की planning doctor के साथ सोच-समझकर करें, क्योंकि ovary की surgery का egg reserve पर असर पड़ सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या endometriosis से pregnancy नहीं होती?

Endometriosis fertility पर असर डाल सकता है, लेकिन बहुत सी महिलाएँ सही इलाज और planning के साथ conceive करती हैं। अपने case के लिए fertility evaluation कराएँ।

यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।

अपनी स्थिति के बारे में बात करना चाहती हैं?

2 मिनट का fertility check भरें या appointment enquiry भेजें, टीम आपसे संपर्क करेगी।

Fertility check शुरू करें Appointment enquiry

इसी विषय पर और पढ़ें

WhatsApp