Blog › Infertility
बार-बार miscarriage: रुकिए नहीं, जाँच करवाइए
✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546
एक miscarriage भी बहुत दुखद होता है, और बार-बार हो तो दर्द और डर दोनों बढ़ जाते हैं। ज़रूरी बात यह है कि दो या ज़्यादा miscarriage के बाद पूरी जाँच करवानी चाहिए, कई कारणों का इलाज संभव है।
आम कारण
- Uterus की बनावट, जैसे septate uterus, fibroid, polyp
- Thyroid, sugar, prolactin जैसी hormonal गड़बड़ी
- Blood clotting से जुड़ी conditions
- Chromosomal/genetic कारण
- उम्र
कौन-सी जाँचें
- 3D ultrasound / hysteroscopy
- Thyroid, sugar, prolactin
- Clotting profile
- ज़रूरत पर दोनों partners का karyotype
अगली pregnancy plan करने से पहले doctor से मिलें, सही तैयारी और शुरुआत से monitoring मदद करती है। ख़ुद को दोष न दें; ज़्यादातर miscarriages किसी की गलती से नहीं होते।
यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।
